फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   after pushing a man fall down, death

समझाने गए शख्स को लगा धक्का, मौत

Fri, 09 Nov 2018 10:37 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 09 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
after pushing a man fall down, death
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बुधवार की देर रात नशे में धुत विवाद कर रहे दो लोगों को छुड़ाने गए व्यक्ति की धक्का लगने से मौत हो गई। इस दौरान उसके सिर पर चोट लगी और मौके ही पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने झोपड़ी में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास एक चाय की दुकान पर बुधवार की देर शाम कुछ लोग खड़े थे। दुकान पर गांव निवासी राम शरन (55) भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान दो लोग रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद कर बैठे। मामला इस कदर बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। झगड़े को देखकर रामशरन बीच-बचाव करने लगा। इसी बीच उसे धक्का लगा और सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट कर रहे दोनों लोगों को पकड़ लिया और पुलिस को बुला लिया। मौत की जानकारी होने पर एक युवक ने बगल में रखी गई एक फूस की झोपड़ी में आग लगा दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एएसपी मुन्ना लाल सिंह, सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह और सदर शमशेर बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए। बीच- बचाव करके मामले को शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार शाम तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट में ब्रेन हैमरेज से मौत की बात सामने आई है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed