फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   हादसे में जिला न्यायालय के कर्मी की मौत

हादसे में जिला न्यायालय के कर्मी की मौत

Tue, 26 Jun 2018 11:30 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 26 Jun 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
हादसे में जिला न्यायालय के कर्मी की मौत
demo pic
सिद्धार्थनगर। जिला एवं सत्र न्यायालय में तैनात दो कर्मियों को सदर ब्लॉक के पास तेज रफ्तार बाइक ने चपेट में ले लिया। इससे एक कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बुलंदशहर जिले के थाना सिकंदरा और खखरी बाडा गांव निवासी अनिल कुमार (28) पुत्र शिवचर जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मी तैनात थे। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह अनिल और न्यायालय मेेें ही कार्यरत महतू उसका-नौगढ़ मार्ग पर स्थित सदर ब्लॉक के पास सड़क के किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को चपेट में ले लिया। हादसे में अनिल गंभीर रूप से जख्मी हो गए जबकि पास में खड़े महतू को भी चोटेें आईं।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां अनिल की मौत हो गई। वहीं, महूत को उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। वहीं बाइक सवार युवक भी घायल बताया जा रहा है। डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जेल चौकी प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed