फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   50,000 looted by gangsters from the gulla trader

गल्ला व्यापारी से बदमाशों ने 50 हजार लूटे

Thu, 09 Nov 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 09 Nov 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
50,000 looted by gangsters from the gulla trader
बदमाशों ने बस से उतार कर सेल्समैन को लूटा - फोटो : Amar Ujala
डुमरियागंज। बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर थाना क्षेत्र के सेखुइयां गांव के पास गुरुवार की रात करीब 8 बजे बाइक सवार बदमाशों ने गल्ला व्यापारी से 50 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर डुमरियागंज व पथरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की तलाश में छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

पथरा थाना क्षेत्र के सेहरी गांव निवासी पुन्नू गुप्ता गल्ले का व्यापार करते हैं। किसानों से खरीदा गया धान अपने पिकअप पर रखकर बिक्री के लिए रगड़गंज ले गए थे। बिक्री के बाद गुरुवार की देर शाम पिकअप से घर लौट रहे थे। वाहन पर वह अकेले थे। इसी दौरान डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेखुइयां गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। व्यापारी के मुताबिक बदमाशों ने तमंचा दिखाकर पिकअप में रखा धान बिक्री का 50 हजार रुपये छीन लिया और हवाई फायर करते हुए डुमरियागंज की ओर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर डुमरियागंज, पथरा एसओ पहुंच गए। पूछताछ के आधार पर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना कि धान खरीदने वाले व्यापारी से बात की गई है। उसने 44 हजार रुपये ही देने की बात कही, जबकि पीड़ित 50 हजार लूट की बात कह रहा है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed