{"_id":"587524f94f1c1b577fba9165","slug":"45-fake-paint-box-found-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 डिब्बा नकली पेंट मिला, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
45 डिब्बा नकली पेंट मिला, केस दर्ज
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
मोहाना थाना में रखा बरामद किया गया पेंट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर बाजार से एक व्यापारी के यहां से पुलिस ने मंगलवार को कंपनी के एक व्यक्ति की शिकायत पर छापेमारी कर 45 डिब्बा नकली एशियन पेंट बरामद किया है। पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। एशियन कंपनी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर बाजार में एक व्यापारी नकली एशियन पेंट की बिक्री कर रहा है।
जिससे कंपनी की शाख खराब हो रही है और ग्राहक शिकायत कर रहे हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने सीओ के माध्यम से संबंधित थाने को जांच का निर्देश दिया था। सोमवार कंपनी के उच्च जांच अधिकारी आनंद प्रसाद, कृष्णकांत और चंद्रकात के साथ मोहाना पुलिस ने व्यापारी वीरेंद्र कुमार की दुकान में छापेमारी की। यहां जांच में 45 डिब्बा नकली एशियन पेंट मिलने की पुष्टि की गई।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी खिलाफ के धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बरामद पेंट की कीमत लगभग एक लाख रुपये होगी। इस संबंध सीओ मोहम्मद अकमल खां ने कहा पेंट बरामद किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।