{"_id":"5baa6594867a557f195f4838","slug":"41537893780-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चिकित्सक के ऊपर दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला चिकित्सक के ऊपर दर्ज हुआ मुकदमा
siddharthnagar
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
doctor
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। कस्बे के एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे अंतिम क्षणों में अस्पताल से रेफर कर दिया गया। बस्ती ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर महिला डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
डुमरियागंज क्षेत्र के बसडिलिया गांव निवासी मोहम्मद साजिद की बहन नूरजहां (23) की शादी गांव के ही शादाब अहमद से करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। 19 सितंबर 2018 की सुबह करीब 6 बजे नूरजहां को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे लेकर डुमरियागंज-इटवा रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां नर्स रेनू चौधरी ने बताया कि नूरजहां को डिलेवरी कुछ घंटे में होने वाली है। उनके यहां सारी सुविधा मौजूद है। वह महिला डॉक्टर सूफिया फारूकी को बुला ले रहीं हैं। सुबह करीब साढ़े 9 बजे अस्पताल में नूरजहां ने एक बच्ची को जन्म दिया। मगर बच्ची को सांस लेने में दिक्कत होता देख डॉक्टर सूफिया ने काफी देर बाद बताया कि नूरजहां की भी हालत नाजुक है। उसे खून की जरूरत है। यह सुनकर नूरजहां को सभी लोग लेकर बस्ती अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया। साजिद ने डुमरियागंज थाने पर तहरीर देकर डॉक्टर सूफिया और नर्स रेनू चौधरी पर बहन की मौत का जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। डुमरियागंज इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।