फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   3 died in accident

हादसे में सास-बहू समेत तीन की मौत

Sun, 22 May 2016 11:25 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 22 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
3 died in accident
हादसा - फोटो : amarujala
सिद्धार्थनगर। इटवा-बांसी मार्ग पर गोल्हौरा थाना क्षेत्र के भिटिया चौराहे के पास रविवार को तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में सास-बहू समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई। चालक समेत चार लोग जख्मी हुए हैं। प्रारंभिक उपचार के बाद इटवा सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरा जीतपुर गांव निवासी रमेश यादव की ससुराल संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के मेंहुवापार गांव में है। वह अपनी पत्नी लीलावती (23) के इलाज के सिलसिले में मां कुंती (45) और सास ज्ञानमति (46) सहित ससुराल के अन्य सदस्यों के साथ मेंहुवापार से इटवा क्षेत्र के सिरसिया गांव में गए थे। बोलेरो मेंहुवापार गांव से ही किराए पर ली गई थी।
विज्ञापन


उपचार के बाद सभी दोपहर में लौट रहे थे। इटवा-बांसी मार्ग पर स्थित भिटिया चौराहे के पास तेज रफ्तार बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि लीलावती, कुंती और ज्ञानमति की मौके पर ही मौत हो गई। रमेश (25), पुत्री अंशिका (2), चालक महमूम अहमद (32) सहित चार लोगों को चोर्टें आइं। आसपास के ग्रामीणों की मदद से उन्हें इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर रमेश, अंशिका और महमूद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी लल्लन सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। गोल्हौरा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव के मुताबिक तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवारीजनों से तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed