फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   2800 liter diesel with five holding

2800 लीटर डीजल के साथ पांच पकड़े

Sat, 14 Nov 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 14 Nov 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
ढेबरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार को दो चार पहिया वाहनों से भारी मात्रा में डीजल नेपाल ले जा रहे तस्करों को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



पुलिस टीम मलगहिया गांव के पास चेकिंग अभियान में चार पहिया वाहन की तलाशी के दौरान 1800 लीटर डीजल समेत बब्लू पुत्र चिन्ना यादव निवासी झकहिया थाना ढेबरुआ व इटवा थाना क्षेत्र के सेमरी खानकोट निवासी शिवकुमार पुत्र रामदास को पकड़ा।
विज्ञापन


 पुलिस टीम ने नेपाल सीमा के निकट जांच के दौरान पिकअप गाड़ी में एक हजार लीटर डीजल सहित शक्ति यादव पुत्र गंगाराम निवासी गौरा मंगुआ थाना इटवा और शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी सलीम हुसेन पुत्र नबी मोहम्मद व टीहुल पुत्र जोखू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पड़ोसी देश नेपाल में मधेश आंदोलन के चलते पेट्रोलियम पदार्थों की मांग बढ़ गई है। इसी का फायदा तस्कर सीमाई क्षेत्र के पेट्रोल पंपों से भारी मात्रा में तेल की तस्करी कर नेपाल ले जा रहे हैं।


इस संबंध में थानाध्यक्ष ढेबरुआ इंद्रजीत यादव ने बताया कि दो स्थानों पर जांच के दौरान कुल 2800 लीटर डीजल समेत पांच तेल तस्करों को गिरफ्तार कर कस्टम एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया। पेट्रोलियम पदार्थ की तस्करी को लेकर पुलिस टीम सघन जांच अभियान चला रही है।

 नेपाल में भारतीय सीमा से तेल तस्करों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस तत्परता से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed