फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाइक पलटी,शख्स की मौत

ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाइक पलटी,शख्स की मौत

Sat, 11 May 2019 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाइक पलटी,शख्स की मौत
death
कपिलवस्तु। कोतवाली क्षेत्र के बजहा गांव के पास शुक्रवार की देर रात स्पीड ब्रेकर पर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। वह लड़की की शादी के लिए निमंत्रण कार्ड वितरण करने के लिए निकला था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बनियाडीह गांव निवासी जवाहिर (45) की बेटी की 19 मई को शादी है। बताया जा रहा है कि वह बेटी के शादी का कार्ड देने के लिए शुक्रवार को कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बजहा गांव में अपने रिश्तेदार के निकला था। वह बजहा के पास पहुंचा था कि स्पीड ब्रेकर के सामने आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और सिर में गंभीर चोट लग जाने से उसकी मौत हो गई। परिजन शव को घर ले आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



बेटी की शादी के सात दिन पहले उठ गई पिता की अर्थी
सिद्धार्थनगर। कहते हैं तकदीर और नियति के आगे किसी की नहीं चलती है। उसके आगे हर कोई लाचार है। कुछ ऐसा ही बनियाडीह गांव के जवाहिर के परिवार के साथ हुआ। हर्षोल्लास के साथ बेटी के हाथ को पीला करने के लिए जी -जान से लगे जवाहिर को यह नहीं पता था कि शादी के सात के साथ दिन पहले ही वह इस दुनिया से चले जाएंगे। बेटी की शादी 19 को होनी है। जवाहिर बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए घर से निकला था। सात दिन बाद बेटी की बात आनी है। इसके पहले ही पिता की अर्थी उठी तो गांव के लोग रो पड़े। हर किसी के आंख में आंसू थे। हर कोई रो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed