{"_id":"5bd092f0bdec2269a12fc05b","slug":"21540395760-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल-भारत के रिश्ते को और भी किया जाएगा मजबूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल-भारत के रिश्ते को और भी किया जाएगा मजबूत
Updated Wed, 24 Oct 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
indo nepal border
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। कपिलवस्तु जिले के नवागत एसपी अच्युत प्रसाद पुडासैनी ने बुधवार को जिला प्रहरी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान अपनी प्राथमिकता गिनाई। कहा कि सीमा पर किसी भी प्रकार तस्करी नहीं होने दी जाएगी। कहा कि भारत और नेपाल में हमेशा से ही रिश्ता मधुर रहा है। इस रिश्ते की नींव को और भी मजबूत किया जाएगा, जो भी सहयोग नेपाल से होगा वह दिया जाएगा। कहा कि मानव तस्करी, अपराध, अपहरण, गिट्टी, बालू , भारतीय चावल तस्करी पर भी सख्ती की जाएगी, जिससे की अपराध पर अकुंश लग सके। कहा कि बिना भंसार के भारतीय नंबर प्लेट की सीमाई क्षेत्रों में चल रही गाड़ियों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बिना भंसार के एक भी गाड़ी का प्रवेश नेपाल में नहीं होने दिया जाएगा। अच्युत प्रसाद पुडासैनी कपिलवस्तु जिले के 51वें एसपी है।