फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   राप्ती नदी में मिली युवक की लावारिश लाश

राप्ती नदी में मिली युवक की लावारिश लाश

Sat, 29 Sep 2018 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 29 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
राप्ती नदी में मिली युवक की लावारिश लाश
राप्ती नदी के बगहवां तट पर लाश को निकालते चैकी इंचार्ज अर्जुन सिंह। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। राप्ती नदी के बगहवां घाट पर शनिवार सुबह ग्रामीणों को एक लाश उतराती हुई दिखाई दी। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास करवाया। मगर दोपहर तक शिनाख्त न हो पाने की दशा में पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

इटवा क्षेत्र के शाहपुर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह को सुबह करीब 8.30 बजे सूचना मिली कि बगहवां घाट से कुछ दूरी पर राप्ती नदी में एक लाश दिखाई दे रही है। सूचना मिलने के करीब 15 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचे और लाश को खुद ही बाहर निकाला। मृतक युवक करीब 25 साल का प्रतीत हो रहा था। वह नीले रंग का जींस और काले रंग का टी-शर्ट पहना था। तलाशी लेने पर उसके जेब से एक एंड्रॉयड व तीन साधारण मोबाइल के साथ ही पूर्वांचल बैंक के केसीसी का एटीएम कार्ड भी बरामद हुआ। शव को दोपहर तक घाट पर रखकर उसका सोशल मीडिया के साथ ही आसपास के इलाकों में जानकारी देकर शिनाख्त करवाने का प्रयास किया गया, मगर कामयाबी न मिलने पर उसका पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया गया। पुलिस चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के तत्काल बाद शव को निकलवाया गया है। शिनाख्त न होने के पर उसे पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


युवक की रेलवे क्रॉसिंग के पास मिली लाश
चिल्हिया। थाना क्षेत्र के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के केसरी गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार की सुबह एक युवक की लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी रही, लेकिन देर शाम तक शव का शिनाख्त नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गोरखपुर- गोंडा रेलखंड के चिल्हिया रेलवे स्टेशन चार सौ मीटर दूरी पर स्थित केसरी गांव के पास रेलवे क्रासिंग पर सुबह ग्रामीणों ने एक युवक की लाश देखी। देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन कोई शव को पहचान नहीं पा रहा था। इसके बाद किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर चिल्हिया पुलिस ने मौके पर शव की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सका। चेहरे पर घाव के निशान भी पाए गए हैं। युवक की उम्र तकरीबन 18 वर्ष बताई जा रही है। वह पैंट व शर्ट पहना था। कुछ लोग ट्रेन से गिरकर मरने की बात कह रहे हैं, जबकि चोट के हिसाब से ट्रेन से गिरना प्रतीत नहीं हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ब्रह्मनंद गौंड ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रेन से गिरने से मौत की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed