फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी पाने वाले पांच शिक्षक बर्खास्त

फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी पाने वाले पांच शिक्षक बर्खास्त

Wed, 09 May 2018 11:37 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 09 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी पाने वाले पांच शिक्षक बर्खास्त
रिपोर्ट - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत पांच शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई सत्यापन में त्रुटिपूर्ण, कूटरचित और फर्जी प्रमाणपत्र पाए जाने के बाद की गई।
विज्ञापन

दिसंबर 2016 में प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 16448 सहायक अध्यापकों की भर्ती हुई थी। इसी चयन प्रक्रिया में इन शिक्षकों का चयन हुआ था। बर्खास्त शिक्षकों में बढ़नी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय औदही कला में सहायक अध्यापक पद पर तैनात रहे मनोज कुमार मिश्र शामिल हैं।
विज्ञापन


वे देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के निवासी हैं। डुमरियागंज विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जंगलीपुर में तैनात रहे रोहित कुमार त्रिपाठी निवासी मेहदवेरी कालोनी शिवकुटी जिला इलाहाबाद, जोगिया विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अमहवा में तैनात रहे राजकुमार सिंह निवासी तेलियरगंज शिवकुटी जिला इलाहाबाद, जोगिया विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अमहवा में तैनात रहीं सुधा यादव निवासी तेलियरगंज, शिवकुटी जिला इलाहाबाद, इटवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय झुड़िया में तैनात रहे विकास बाबू निवासी चांदपुर सलोरी इलाहाबाद को भी बर्खास्त किया गया है। बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि पांच शिक्षकों के शैक्षिक, प्रशिक्षण अभिलेख सत्यापन में त्रुटिपूर्ण, कूटरचित, फर्जी पाए जाने के बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई। इस संबंध में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश भेजा गया है और एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed