{"_id":"594a56b64f1c1b3e1f8b4657","slug":"21498044086-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी और लूट का आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी और लूट का आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
Updated Wed, 21 Jun 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व हुई चोरी और दो दिन पूर्व लूट की घटनाओं का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दोनों ही मामलों में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़ गए आरोपियों में से एक मोहाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
मोहाना थाना अंतर्गत बर्डपुर कस्बे में पुलिस बूथ के समीप दिनेश जायसवाल के मकान में 23 मई को चोरों ने नकब लगाकर चार लाख रुपये के आभूषण व 46 हजार रुपये नकदी चुरा लिया था। उधर, 18 जून को मोहाना थाना क्षेत्र के ही बर्डपुर नंबर-9 टोला सहजनवा के पास से व्यापारी अंबिका जायसवाल से कट्टे के बल पर 25 हजार रुपये नकद व कागजात लूट लिया गया था। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह सड्डा तिराहे के पास से पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान मोहाना के गोपीजोत निवासी पंचम बंजारा व सुहेल के रूप में हुई। पुलिस ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया के समक्ष बदमाशों को पेश करते हुए सीओ सदर अकमल खां ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। उनके पास से बर्डपुर से चोरी दो सोने की चेन, चांदी के पायल और सहजनवा से लूटे गए 9700 रुपये नकद, कट्टा-कारतूस, लूट में इस्तेमाल बाइक व पिकअप के कागजात बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ रामबिलास यादव, एसआई पारसना, कांस्टेबल सोनू कुमार, धनंजय कुमार, अनिल कुमार चौहान शामिल रहे।