{"_id":"5a28289c4f1c1b7a548c1653","slug":"201512581276-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में खड़ी साइकिल धू-धूकर जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार में खड़ी साइकिल धू-धूकर जली
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
अाग
विज्ञापन
पथरा (सिद्धार्थनगर)। कस्बे के मुख्य बाजार में किराने की दुकान के सामने लावारिस खड़ी साइकिल अचानक गिरकर जलने लगी। आग से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी। घटना बुधवार शाम की है। लक्ष्मी गुप्ता की दुकान के सामने खड़ी एक लावारिस साइकिल पर कुछ रखा हुआ था। दुकान पर मौजूद खरीददार अपना-अपना सामान खरीद रहे थे कि इतने में साइकिल अचानक गिर गई और उस पर मौजूद अज्ञात वस्तु जो गैलन में रखा था, फैल गया और आग लग गई। यह देख चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की माने तो बुझाने के लिए डाले जा रहे पानी से आग और तेज हो रही थी लिहाजा लोग यह समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर यह कौन सी ज्वलनशील सामग्री है जिससे साइकिल में आग लगी। इस संबंध में एसओ दिनेश चंद चौधरी ने बताया कि आग की सूचना मिली थी, लेकिन आग कैसे लगी यह जानकारी नहीं है।