फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Husband arrested from Nepal border for killing wife by slitting her throat with knife in madhubani

बिहार: मधुबनी में सनसनीखेज हत्याकांड, गर्दन काटकर पत्नी की हत्या, शव जलाकर दुकान में छिपाया; चार नामजद फरार

Sun, 25 Oct 2026 08:21 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 25 Oct 2026 08:21 PM IST
सार

मधुबनी में 15 दिनों से लापता गुलशन खातून की गर्दन कटी अधजली लाश फर्नीचर की दुकान से बरामद हुई। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति अमीरुल्लाह अंसारी को गिरफ्तार किया है। चार अन्य नामजद आरोपी अभी फरार हैं।

विज्ञापन
Husband arrested from Nepal border for killing wife by slitting her throat with knife in madhubani
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले में 15 दिनों से लापता महिला की गर्दन कटी और अधजली लाश पुलिस ने बरामद की है। मामले में पुलिस ने मृतका के पति को नेपाल सीमा से सटे लौकही थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या की गई। शव को जलाने के बाद फर्नीचर की दुकान में छिपाकर रखा गया था।

विज्ञापन

मृतका की पहचान डुमरा गांव निवासी अमीरुल्लाह अंसारी की 25 वर्षीय पत्नी गुलशन खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फर्नीचर की दुकान उसके पति की है। महिला के भाई की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और करीब 36 घंटे के भीतर शव बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

झंझारपुर के एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि पति ने पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को तारपीन के तेल से जलाने की कोशिश की और लकड़ी के कुन्ने से ढककर छिपा दिया। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के सीएम सम्राट, राहुल समेत कांग्रेस पार्टी से माफी की मांग

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय मोहम्मद अमीरुल्लाह अंसारी उर्फ अमन अली के रूप में हुई है। डीएसपी के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और घटनास्थल से खून लगे कपड़े सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है।

दुर्गंध को तालाब में मछलियां मरने की वजह समझ रहे थे लोग
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटनास्थल के आसपास कई दिनों से दुर्गंध आ रही थी। लोगों को लग रहा था कि आसपास के तालाब में मछलियां मर गई हैं, जिसकी वजह से बदबू फैल रही है। बाद में पता चला कि दुर्गंध दुकान में छिपाकर रखे गए शव से आ रही थी।

एसडीपीओ ने बताया कि रुद्रपुर थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में चार अन्य नामजद आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस बाकी चार आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed