फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man took a child to a primary school and sexually assaulted him.

Hardoi News: प्राथमिक विद्यालय में ले जाकर युवक ने बच्चे से किया दुष्कर्म

Sun, 25 Oct 2026 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
A young man took a child to a primary school and sexually assaulted him.
माधौगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में गेंद खेलने के बहाने युवक नौ साल के बच्चे को प्राथमिक विद्यालय परिसर में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना 21 अक्तूबर की है। घटना का पता चलने पर बच्चे के पिता शनिवार को लखनऊ से गांव आए। रविवार को पुलिस को सूचना दी और इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स रोजगार के सिलसिले में लखनऊ में रहते हैं। पत्नी और बच्चे गांव में ही रहते हैं। बताया कि उनका बेटा (9) बीते 21 अक्तूबर को गांव में ही खेल रहा था। इस दौरान गांव निवासी आरजू यादव उसे गेंद खिलाने के बहाने गांव के प्राथमिक विद्यालय में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्चे ने शोर मचाया तो उसका मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी। घर आकर बच्चे ने घटना की जानकारी परिजन को दी। पहले तो पीड़ित के चाचा ने ही प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही लेकिन फिर शनिवार को उसके पिता को बुलाया गया। थानाध्यक्ष राज कुमार सरोज ने बताया कि दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed