फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   रंग डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

रंग डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Fri, 22 Mar 2019 10:03 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Fri, 22 Mar 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
रंग डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
आरोपी की पिटाई करते लोग - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़। नगर पंचायत के चौक बाजार में रंग डालने को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की। जिससे एक व्यक्ति का सिर फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गई और दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आई। थाने में दोनों पक्ष आपस में सुलह-समझौता कर घर चले गए।
विज्ञापन

गुरुवार को चौक बाजार में बच्चों के बीच रंग डालने के लिए कहासुनी होने लगी। इस दौरान दोनों परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट में विपिन कुमार घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मामले को शांत कराया और विपिन को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। एसओ अवधेशराज सिंह ने बताया कि चौक बाजार में रंग डालने के लिए बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। प्रथम पक्ष के मधु वर्मा व द्वितीय पक्ष के विपिन कुमार घायल हो गए थे। इलाज के बाद थाने में पहुंच कर दोनों पक्ष आपस में सुलह-समझौता कर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed