फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   कट्टा व चोरी के पैनल के साथ तीन गिरफ्तार

कट्टा व चोरी के पैनल के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2019 10:14 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Fri, 15 Mar 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
कट्टा व चोरी के पैनल के साथ तीन गिरफ्तार
पथरा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
पथरा। पथरा पुलिस ने गुरुवार शाम चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का पैनल, रॉड व एक कट्टा बरामद किया है। मामले में पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ पथरा राजेश कुमार दुबे ने बताया कि गुरुवार देर शाम क्षेत्र के सिसई कला नहर के पास चेकिंग पर निकले थे। इसी बीच बाइक सवार तीन लोग दिखाई पड़े। संदिग्ध दिखने के बाद रोककर पूछताछ की गई तो बाइक पर बोरी में लदा सोलर पैनल, मोटरबैंड और कुछ पाइप मिला।
विज्ञापन

बोरे में रखे सामान के बारे में पूछताछ करने लगे तो सही जानकारी न दे पाने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली। इस दौरान रुकमेश निवासी ग्राम नसरुल्लाहपुर थाना इब्राहीमपुर जिला आंबेडकर नगर के पास एक देशी कट्टा व 12 बोर के तीन जिंदा कारतूस मिले। साथ ही स्थानीय थाना क्षेत्र के भैसहा निवासी दीपचंद चौधरी, हृदय राम चौधरी के पास एक-एक चाकू बरामद हुआ। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed