फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बेकाबू टेंपो पलटा, पांच जख्मी

बेकाबू टेंपो पलटा, पांच जख्मी

Fri, 12 Apr 2019 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 12 Apr 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू टेंपो पलटा, पांच जख्मी
accident
इटवा। थाना क्षेत्र के भुतहवा गांव के पास शुक्रवार सुबह एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को इटवा सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि दो का इटवा में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बहुती गांव से एक टेंपो सवारियों को लेकर इटवा के लिए निकली थी। अभी इटवा-बेलवा, होरिलापुर मार्ग पर स्थित भुतहवा गांव के पास पहुंचती थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में टेंपो में सवार इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम सल्लनजोत निवासी राधिका (15), त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मन्नीजोत निवासी प्रेमशीला (35), गोल्हौरा क्षेत्र के ही खड़सरी गांव निवासी सकरून्निशा (45), आसमा खातून (8) व रुक्साना (9) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलावस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने राधिकाएं, प्रेमशीला व सकरून्निशा की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जबकि दो अन्य का इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हो रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा अवध नारायण यादव का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed