{"_id":"6ada7ab8492a47600d0ef4e1","slug":"truck-overturns-at-saraiya-highway-cut-traffic-jam-ensues-on-the-four-lane-road-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1494274-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सरैया हाईवे कट पर पलटा ट्रक, फोरलेन पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सरैया हाईवे कट पर पलटा ट्रक, फोरलेन पर लगा जाम
Fri, 23 Oct 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
सहजनवां। थाना क्षेत्र के सरैया हाईवे कट पर बुधवार रात करीब 11 बजे बस्ती से गोरखपुर की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में मुर्गी के दाने में मिलाया जाने वाला अखाद्य पदार्थ लदा था। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों लेन में वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। बृहस्पतिवार सुबह एक बस खराब होने से जाम की स्थिति और गंभीर हो गई।
बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने सामने से आ रही एक गाड़ी को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। सूचना मिलने पर सहजनवां पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हटवाकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया। इसी बीच बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे बगल में एक बस भी खराब हो गई। इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही और प्रभावित हो गई। समाचार लिखे जाने तक दोनों लेन में वाहन रुक-रुककर रेंग रहे थे। मौके पर पलटे ट्रक का माल लोड कराने के लिए खड़े ट्रक चालक दुर्गेश ने बताया कि माल को लोड कर सहजनवां थाना क्षेत्र के भरपही ले जाया जाएगा। एसएसआई बलिराम पांडेय ने बताया कि ट्रक पलटने की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक हटवाने और रास्ता सामान्य कराने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों की आवाजाही अभी भी धीमी है। संवाद