फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   घर और मंदिर में चोरी

घर और मंदिर में चोरी

Tue, 02 Apr 2019 11:09 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Tue, 02 Apr 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
घर और मंदिर में चोरी
धनौरा मुस्तहकम गांव में मंदिर में चोरी के बाद विखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
परसा। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के धनौरा मुस्तकहम में सोमवार रात घर और मंदिर से चोर आभूषण नकदी सहित दो लाख रुपये का सामान ले गए। घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

धनौरा मुस्तकहम में सोमवार की रात गांव निवासी सल्हू के घर में चोर घुस गए और घर में रखे 80 हजार रुपये नकदी ढाई लाख के आभूषण व कपड़े व बर्तन उठा ले गए। वहीं चोर बगल में स्थित शिव मंदिर में रखी दानपेटी भी उठा ले गए। जिसमें लगभग दस हजार रुपये थे। पीड़ित के अनुसार रात लगभग बारह बजे तक मंदिर में कीर्तन हुआ। कीर्तन के बाद सभी लोग चले गए थे। उसके बाद ही चोर घर में घुसे होंगे। मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। शोहरतगढ़ के प्रभारी थाना निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed