फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

Thu, 30 Aug 2018 11:25 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 30 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
demo pic
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के लेवड़ी गांव में बुधवार की देर रात बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। हादसा सोहना जाते समय हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के लेवड़ी गांव निवासी भोला (38) पुत्र गौरीशंकर अपने भाई को सोहना खाना देने के लिए बुधवार की रात आठ बजे घर से निकला था। बताया जा रहा है कि गांव के बाहर पहुंचते ही समाने आई बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में भोला गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी होने के बाद परिजन आनन-फानन में पहले इटवा सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। वहां भी डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज न ले जाकर एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर हरिनारायण दीक्षित ने बताया कि मृतक भोला के परिजनों ने नामजद तहरीर गांव के ही एक व्यक्ति पर लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed