फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बेकाबू होकर बस पलटी, सात महिलाएं जख्मी

बेकाबू होकर बस पलटी, सात महिलाएं जख्मी

Wed, 30 May 2018 11:34 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 30 May 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू होकर बस पलटी, सात महिलाएं जख्मी
बांसी के खैरटिया में पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
बांसी। कोतवाली बांसी-बस्ती मार्ग पर खैरटिया गांव के पास बुधवार दोपहर एक निजी बस के पलट जाने से सात महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें तिलौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर बांसी से बस्ती जा रही एक निजी बस से कुछ महिलाएं बस्ती जा रही थीं। बस अभी खैरटिया पावर स्टेशन के निकट पहुंची थी कि ड्राईवर ने अपना संतुलन खो दिया। इसके कारण बस सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। इसमें सावित्री देवी (40), धर्मा देवी (60), सोहरता देवी (55), एतारा देवी (50) सुशीला (40) खुशबू (18), आशा (20) घायल हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाते ही बांसी कोतवाली से एचसीपी रविकांत मणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद लोगों को उनके घर भेज दिया गया। कोतवाल बांसी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बस चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed