फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पांच पर गैरादतन हत्या का केस दर्ज

पांच पर गैरादतन हत्या का केस दर्ज

Wed, 27 Mar 2019 10:42 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 27 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
पांच पर गैरादतन हत्या का केस दर्ज
एसपी कार्यालय पहुंचे नगवा पांडेय के लोग। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के नगवा पांडेय गांव में मारपीट में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के नगवा पांडेय गांव निवासी राजमन सदर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 मार्च को उसका बेटा अनीश कुमार (27) गांव के कुछ लोगों के साथ महदेवा खुर्द गांव में आरकेस्ट्रा देखने के लिए गया था। वहां किसी बात को लेकर अमित यादव से विवाद हो गया था। इसमेें मेरे बेटे को लोगों ने मिलकर बुरी तरह से पीटा। गांव के ही कुछ लोगों ने बीच-बचाव करके मामले को शांत करवाया था। 26 मार्च को मारपीट में लगे चोट के कारण देर रात उसकी मौत हो गई। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ डीसी चौधरी ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर अमित यादव, संदीप यादव, अर्जुन उर्फ सिकंदर, मुनिराम उर्फ मुनिया यादव और समशुलहक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed