{"_id":"5bdb33ccbdec22695a4bea91","slug":"161541092300-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर 3.30 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर 3.30 लाख की ठगी
siddharthnagar
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
Rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। रोजगार के लिए किसी ने बेटी की शादी रोककर विदेश जाने के नाम पर रुपये दे दिए तो किसी ने अपनी जमीन को गिरवी रख दी। लेकिन रकम लेने वाले ने न तो विदेश भेजा और न ही ली गई रकम ही लौटाया। यह धोखाधड़ी व ठगी का मामला लोटन कोतवाली क्षेत्र का है।
छह लोगों को विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख तीस हजार रुपये ले लिया गया। पीड़ित छह लोगों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में मो. हुसैन, तबरुनिशा पत्नी अकरम अली, किताबुल्लाह, नंदलाल पासवान, जुबेर अहमद, रामबेलास ने कहा है कि हम लोग ठोठरी अभयपुर के निवासी हैं। क्षेत्र के ही एक शख्स ने विदेश भेजने की बात कहते हुए पासपोर्ट व वीजा दिलाने की बात कहकर जाल में फंसा लिया।
काफी दिन बीत जाने के बाद जब लोगों ने कहना शुरू किया तो आरोपी शख्स ने जुबेर को फर्जी वीजा और मो. हुसैन को फर्जी पासपोर्ट थमा दिया। जब दिए गए रुपये मांगने लगे तो मारने-पीटने की धमकी देना लगा। सभी लोगों से तीन लाख तीस हजार रुपये की ठगी कर लिया है। उससे जान का भी खतरा बना हुआ है। रुपये न होने के कारण बेटी की शादी भी रुक गई। खेत भी गिरवी पड़ा हुआ है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाए और दिए गए रुपये को वापस दिलाया जाए।