फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बिजली चोरी रोकने को बनेगा अलग थाना

बिजली चोरी रोकने को बनेगा अलग थाना

Thu, 28 Jun 2018 10:42 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 28 Jun 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने को बनेगा अलग थाना
डेमो - फोटो : डेमो
सिद्धार्थनगर। बिजली चोरी के मामले की जांच अब विशेष थाने की पुलिस करेगी। इसके लिए जिला मुख्यालय पर अलग थाना बनाया जाएगा। इस थाने में बिजली विभाग के संबंधित मामले दर्ज किए जाएंगे और वहीं विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी। शासन से निर्देश मिलने के बाद थाने के लिए भूमि की तलाश शुरू हो गई है। एसपी ने राजस्व विभाग को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन


सूबे की नई सरकार बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयास में जुटी हई है। सरकार हर घर को रोशन करना चाहती है, लेकिन बिजली चोरी कम नहीं हो रही है। साथ ही बकाया बिल का भी भुगतान नहीं हो रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए शासन ने बिजली चोरी के मामले पर प्रभावी कार्रवाई करने की तैयारी की है। इसके लिए प्रदेश के सभी जनपदों में बिजली से संबंधित मामलों की जांच व कार्रवाई के लिए अगल थाना बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में शासन से पत्र आने के बाद एसपी नए थाने के लिए भूमि की तलाश में जुट गए हैं। राजस्व विभाग को पत्र जारी कर भूमि आवंटित करने की मांग की गई है। नए थाने को विद्युत चोरी निरोधक थाना के रूप में जाना जाएगा। इस संबंध में एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि बिजली विभाग से संबंधित मामलों में केस दर्ज करने व कार्रवाई करने के लिए अगल थाना बनाने का आदेश प्राप्त हुआ है। शासन से पत्र मिलने के बाद राजस्व विभाग को भूमि आवंटित करने के लिए पत्र लिखा गया है। भूमि मिलते ही शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed