फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   हिरासत में युवक की हालत बिगड़ी

हिरासत में युवक की हालत बिगड़ी

Sun, 24 Jun 2018 11:02 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 24 Jun 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
हिरासत में युवक की हालत बिगड़ी
sick
इटवा। बहला फुसलाकर किशोरी को भगा ले जाने के मामले में त्रिलोकपुर पुलिस ग्राम सिक्टा निवासी गंगाराम को पकड़कर थाने ले आई। रात में उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवक की हालत खराब होता देख पुलिसवाले काफी परेशान हो गए। पुलिस उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाकर भर्ती कराई है। पुलिस हिरासत में हालत खराब होने की बात पूरे क्षेत्र में आग की तरह से फैल गई है। परिजन पुलिस की पिटाई से हालत खराब होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाने के सिक्टा निवासी गंगाराम (28) रिश्तेदार की एक लड़की के साथ क्षेत्र के बड़हरी में रिश्तेदार के यहां न्योते पर गया था। दूसरे दिन वह अकेले अपने घर वापस पहुंच गया। मगर लड़की अपने घर नहीं पहुंची। लड़की के परिजनों ने काफी खोजबीन की। मगर लड़की नहीं मिली। ऐसे में परिजनों ने 21 जून को गंगाराम के खिलाफ तहरीर दी। इस पर त्रिलोकपुर पुलिस 23 जून को पूछताछ के लिए उसे उठा ले आई थी।
विज्ञापन


घरवालों का कहना है कि पुलिस ने पूछताछ के दौरान उसकी पिटाई की जिससे उसकी हालत बिगड़ी है। जबकि पुलिस इससे इन्कार कर रही है।थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर हरिनारायण दीक्षित का कहना है कि युवक को लाए जाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया, जहां उसकी हालत में काफी सुधार है। युवक को किसी ने मारा-पीटा नहीं है। अगर कोई इस प्रकार का आरोप लगा रहा है तो यह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed