फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में सगी बहनों ने खाया जहर, मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में सगी बहनों ने खाया जहर, मौत

Wed, 19 Jun 2019 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में सगी बहनों ने खाया जहर, मौत
फोटो कैप्सन-18एसडीएन80पी-सगी बहनों के जहर खाने की सूचना पाकर बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस।
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में सगी बहनों की मौत
- जहर खाने से मौत की जताई जा रही है आशंका
- रविवार रात घर से लापता हुई थीं, सोमवार को खुद ही लौट आई थीं
- नगर पंचायत के बेदौलागढ़ चौराहे का है मामला

अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। दो सगी बहनें रविवार की रात अचानक घर से लापता हो गईं। सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन सोमवार सुबह वे खुद ही वापस आ गईं। मंगलवार सुबह चाय-नाश्ते के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ी गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहर खाने से दोनों बहनों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

डुमरियागंज नगर पंचायत के बैदौलागढ़ चौराहा निवासी विजय बहादुर साहनी की बड़ी बेटी अनीषा (18) और छोटी बेटी मनीषा (17) रविवार की रात घर से लापता हो गई थीं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन सोमवार सुबह करीब 10 बजे दोनों बहनें खुद ही घर वापस आ गईं। मंगलवार सुबह दोनों ने परिजनों के साथ चाय-नाश्ते किया और अपने काम में जुट गईं। करीब 11 बजे मनीषा की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे बेंवा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद अनीषा का भी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे भी लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह ने बताया कि दोनों किसी बात पर नाराज होकर घर से चली गई थीं और दूसरे दिन खुद ही लौट आई थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed