{"_id":"5d07c5bd8ebc3e627a3070e3","slug":"156079044815-siddharthnagar-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से कार हुई अनियंत्रित चपेट में आकर महिला की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टायर फटने से कार हुई अनियंत्रित चपेट में आकर महिला की जान गई
Mon, 17 Jun 2019 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
sidddharthnagar
sidddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौहनिया चौराहे पर सोमवार को एक कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
चिल्हिया थाना क्षेत्र के कंदवा गांव निवासी वंदना (25) पति वीरेंद्र के साथ बाइक से शोहरतगढ़ की ओर से जा रही थीं। बताया जा रहा है कि अभी गौहनिया चौराहे के पास पहुंची थीं कि सामने से आ रही कार का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में वंदना बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। जबकि पति वीरेंद्र को हल्की चोट आई। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। डॉक्टरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ सदर डीसी चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। साथ ही संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन