{"_id":"5cfd3e6ebdec220756713c35","slug":"15601004541-siddharthnagar-news2","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर था खाली, चोर उठा ले गए नकदी, जेवर और कारतूस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर था खाली, चोर उठा ले गए नकदी, जेवर और कारतूस
Sun, 09 Jun 2019 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
मधुकरपुर गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर गांव में शनिवार रात सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर चोर लाखोें के जेवर, नकदी और रिवाल्वर के 25 कारतूस उठा ले गए। घटना के वक्त घर खाली था और परिवार के सदस्य कहीं रिश्तेदारी में गए थे। रविवार सुबह जानकारी मिलने पर सीओ और एसओ मौका मुआयना किया।
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी रामदेव मंडी समिति के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। वह तीन वर्ष पूर्व से सदर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर गांव में मकान बनाकर पत्नी के साथ रहते हैं। दो बेटे हैं, वे बाहर नौकरी करते हैं। रामदेव के मुताबिक शनिवार को पत्नी रायपुर गांव में गईं थी और वे खुद क्षेत्र के ही महरिया गांव में रिश्तेदारी में गए थे। देर रात चोर घर के चैनल पर लगा तीन तालों को तोड़कर घर में दाखिल हुए और दो सोने की झुमकी, पाजेब, मंगलसूत्र, 10 हजार रुपये नकदी और लाइसेंसी रिवाल्वर के 25 कारतूस और मोटर (पानी ऊपर चढ़ाने वाली) चुरा ले गए। रविवार सुबह साढ़े छह बजे घर पहुंचने पर रामदेव को वारदात की जानकारी हुई। सूचना पर सीओ सदर सुनील कुमार सिंह, एसओ डीसी चौधरी, स्वाट प्रभारी ब्रह्मनंद गौंड मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। एसओ डीसी चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जाकर जांच की गई है। केस दर्ज कर लिया गया है।
मोटर चोरी होना, स्थानीय चोर की तरफ कर रहे इशारा
वारदात में घर मेें लगी मोटर भी चोरी हुई है। ऐसी घटनाएं कम ही होतीं हैं। अधिकांशी चोरी की घटनाओं में चोर आभूषण, नकदी और महंगे कपड़े ले जाते हैं। मोटर उठा ले जाने से ऐसा प्रतीत हो रहा है चोर स्थानीय तो नहीं।