फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक जख्मी

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक जख्मी

Sat, 01 Jun 2019 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक जख्मी
death
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के उसका-नौगढ़ मार्ग पर तेतरी तिराहे पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक चिल्हिया क्षेत्र के टेकनार गांव का निवासी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

चिल्हिया क्षेत्र के टेकनार गांव निवासी 25 वर्षीय जवाहर यादव पुत्र हेमराज व उसका क्षेत्र के कोल्हुआ ढाला गांव निवासी 24 वर्षीय अतुल एक ही बाइक से निकले थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात उसका-नौगढ़ मार्ग पर उसका थाना क्षेत्र के तेतरी तिराहे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जवाहर की मौके पर मौत हो गई। जबकि अतुल जख्मी हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अतुल का इलाज जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। घायल के पिता अमरनाथ त्रिपाठी ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed