फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   राशन घोटाला : दो कोटेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

राशन घोटाला : दो कोटेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 27 May 2019 11:58 PM IST
siddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 27 May 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
राशन घोटाला : दो कोटेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
fir shimla
सिद्धार्थनगर। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के बेलउख और बतसा गांव के कोटेदारों द्वारा राशन वितरण में घोटाला होने का मामला प्रकाश में आया है। डीएम के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने दो कोटेदारों पर ईसी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन


खाद्य एवं रसद आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार उचित दर पर विक्रेताओं द्वारा राशन कार्डधारकों को बायोमीट्रिक तरीके से राशन का वितरण किया जाना है। इसके विपरीत उचित दर पर विक्रेताओं द्वारा राशन वितरण में धांधली किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसको लेकर जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र ने 25 मई को खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के बेलउख गांव के उचित दर विक्रेता के दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान कोटेदार के गोदाम में राशन नहीं पाया गया। कोटेदार वेदप्रकाश ने बताया कि मई का राशन कार्ड धारकों को वितरित कर दिया गया है। कोटेदार के पास मौजूद अभिलेखों के आधार पर इस गांव के 510 राशनकार्ड धारकों में शामिल 42 अंत्योदय व 468 पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों के सापेक्ष 427 कार्डधारकों में राशन वितरण दर्शाया गया है। इसकी जांच में पता चला कि इनमें नियमानुसार सिर्फ नौ कार्ड धारकों को ही बायोमीट्रिक वितरण किया गया और शेष 418 कार्ड धारकों को प्राक्सी के माध्यम से राशन का वितरण किया गया।
विज्ञापन


वहीं, जांच में कार्डधारकों ने बताया कि उनको राशन मिला ही नहीं है। इसी तरह खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के बतसा गांव में भी डीएसओ ने उचित दर विक्रेता की दुकान का निरीक्षण किया। यहां पर भी गांव के सभी 421 राशन कार्डधारकों में शामिल 42 अंत्योदय व 377 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के सापेक्ष 302 कार्ड धारकों को राशन वितरित करना दर्शाया गया है। जांच में कार्ड धारकों ने बताया कि उन्हें राशन वितरित ही नहीं किया गया है। डीएसओ ने बताया कि जांच में खेसरहां क्षेत्र के बेलउख गांव में 376 राशन कार्डधारकों व बतसा गांव में 268 कार्ड धारकों को मिलने वाले राशन की धांधली सामने आई है। इन कोटेदारों ने कार्ड धारकों को राशन वितरित न करके उसे कालाबाजारी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम कुणाल सिल्कू के आदेश पर सप्लाई इंस्पेक्टर खेसरहा रामसेवक ने खेसरहां थाने में पुलिस को तहरीर देकर बेलउख के कोटेदार वेदप्रकाश और बतसा गांव के कोटेदार सुबराती के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग की। तहरीर के आधार पर दोनों कोटेदारों के विरुद्ध ईसी एक्ट के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन में जुट गई है।


150 क्विंटल से अधिक राशन की कालाबाजारी
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि बेलउख गांव में कोटेदार द्वारा प्राक्सी वितरण कर 94 क्विंटल से अधिक व बतसा गांव के कोटेदार ने 67 क्विंटल से अधिक खाद्यान्न का घोटाला किया है। इसके साथ खेसरहा क्षेत्र के गैड़ाखोर गंाव में भी उचित दर विक्रेता की दुकान की जांच की गई जहां कोटेदार के गोदाम में खाद्यान्न डंप पड़ा हुआ था। उसे स्वयं की मौजूदगी में राशन कार्डधारकों को वितरित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed