{"_id":"5cec19c2bdec2207680ec613","slug":"15589770115-siddharthnagar-news118","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका की मौत की सीबीआई जांच हो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिक्षिका की मौत की सीबीआई जांच हो
Mon, 27 May 2019 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
यदुवंशीय महासंघ ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। शिक्षिका अंजली यादव की मौत की सीबीआई जांच हो। शिक्षिका की हत्या में स्थानीय पुलिस ने लीपापोती करते हुए निर्मम हत्या को आत्महत्या बना दिया। इस संबंध में यदुवंशीय महासंघ ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। वहीं लाइन जोड़ते समय करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लाइनमैन कमलेश यादव के परिजनों को 20 लाख का अहेतुक सहायता दिलाने की भी मांग की गई है।
यदुवंशीय महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव की अगुवाई में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और उन्हें सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। पत्र में उल्लेख किया है कि शिक्षिका अंजली यादव की निर्मम व जघन्य हत्या किए जाने से पूरा जनमानस दुखी और मर्माहत है। मामले में पुलिस लीपापोती करते हुए हत्या को आत्महत्या करार दे दिया। ऐेसे में पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए। बीते दिनों कटया निवासी कमलेश यादव की हत्या के मामले की त्वरित जांच हो। मृतक के एक मात्र व्यस्क पुत्र को शीघ्र नौकरी देने, मृतक परिवार को 20 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई है। प्रतिनिधि मंडल में सोमेश्वर यादव, जीत बहादुर यादव, नंद कुमार गौतम, उमेश चन्द्र यादव, अनिरुद्ध कुमार यादव, अनिल यादव, चंचल रावत, रमेश चन्द्र यादव, डॉ. धीरेन्द्र प्रताप यादव आदि शामिल रहे।