{"_id":"5ceabed8bdec2207903d658a","slug":"155888820214-siddharthnagar-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए बेटी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज के लिए बेटी को मार डाला
Sun, 26 May 2019 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के जोगिया खुर्द गांव में शनिवार देर शाम संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत हो गई थी। मृत महिला के पिता ने दहेज की रकम न देने पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। पिता की तहरीर के आधार पर पति समेत तीन पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घनघटा गांव निवासी केशव प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी 20 वर्षीय पुत्री नेहा की शादी 11 मई 2018 को क्षेत्र के ही जोगिया खुर्द गांव निवासी राजकुमार उर्फ राजू चौधरी के साथ की थी। मैंने अपनी क्षमता के अनुसार, उपहार भी दिए। ससुराल जाने के बाद से दो लाख रुपये की मांग होने लगी। इसके बाद आए दिन बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। यह बात वह फोन पर बताती थी। 25 मई की शाम को फोन आया कि बेटी की तबीयत खराब है। उसके इलाज के लिए ले जाया जा रहा है। दोबारा फोन आया हालत बहुत खराब हो गई है। जब घर पहुंचे तो बेटी मृत हाल में पड़ी थी। ससुराल के लोगों ने उसकी हत्या कर दी है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए। एसओ राजेश कुमार दुबे ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति राजकुमार उर्फ राजू, सास सुनिता और जेठानी अंजली के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।