{"_id":"5ce2d8a7bdec220742621a02","slug":"15583705241910-siddharthnagar-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ं10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ं10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
खेती की ओर गई, बांसी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार सुबह उस वक्त हुई, जब बालिका खेत की ओर गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्षेत्र एक मोहल्ले की बालिका सोमवार सुबह लगभग 6.30 बजे खेत की ओर गई थी। बताया जा रहा है कि वहां पहले से ही बैठा मोहल्ला रानी लक्ष्मीनगर निवासी शेरू उर्फ रमजान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे बच्ची बेहोश हो गई। इस बीच कुछ लोगों की नजर शेरू पर पड़ी तो लोगों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाते ही कोतवाल शैलेश कुमार सिंह और उपनिरीक्षक रविकांत मणि त्रिपाठी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मोहल्लावासियों तथा परिजनों के सहयोग से पुलिस ने पीड़ित को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी शेरू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।