{"_id":"5c1fc33bbdec22571f2ed0eb","slug":"151545585467-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सभा में आ रहे पूर्व प्रधान की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान सभा में आ रहे पूर्व प्रधान की हादसे में मौत
Sun, 23 Dec 2018 10:47 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर/परसा। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के शोहरतगढ़- सनई मार्ग पर स्थित धेंसा चौराहे के पास रविवार सुबह बाइक की चपेट में आने से सड़क के किनारे खड़े पूर्व प्रधान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सदर तहसील में आयोजित किसान सम्मान समारोह में शामिल होने आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खरिकौरा गांव में पूर्व प्रधान रामरूप तिवारी (58) पुत्र भैरो प्रसाद तिवारी रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जयंती पर आयोजित किसान सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले के थे। अभी वह शोहरतगढ़-सनई मार्ग पर स्थित धेंसा चौराहे के पास बाइक रोककर खड़े थे। इस बीच पीछे से एक बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के लिए चिकित्सक न होने के कारण परिजन उन्हें लेकर दूसरे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके छह पुत्रियां व एक पुत्र है। एक पुत्री व पुत्र अविवाहित हैं। वह कई बार ग्रामप्रधान भी रह चुके हैं और गत 2015 के पंचायत चुनाव में वह मात्र एक मत से प्रधान पद का चुनाव हार गए थे।