{"_id":"5b673d9c4f1c1b07788b7cfd","slug":"151533492636-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही बालिका से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सो रही बालिका से दुष्कर्म
siddharthnagar
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर में सो रही 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बालिका के शोर करने के बाद आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी शनिवार की रात 11 बजे घर में सो रही थी, तभी गांव का ही एक युवक घर में घुसकर दुष्कर्म किया। बेटी के चिल्लाने के बाद मौके पर पहुंचते आरोपी भाग चुका था और बेटी ने दुष्कर्म होने की बात बताई। मिले तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई, जल्द ही गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया जाएगा। वहीं, महिला पुलिस की देखरेख में बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।