फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   संदिग्ध दशा में युवक की जहर खाने से मौत

संदिग्ध दशा में युवक की जहर खाने से मौत

Wed, 16 Aug 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में युवक की जहर खाने से मौत
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। परिवार वालों से अलग होकर पत्नी के साथ अकेले रह रहे एक युवक की सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी रमजान राइनी के बेटे बबलू (26) की शादी तीन साल पहले पड़ोस के ही नेफई की बेटी शकीला उर्फ गुड़िया से हुई थी। शादी के बाद कुछ साल बाद शकीला और बबलू के परिवार में अनबन रहने लगी जिसके बाद एक साल पूर्व शकीला के परिजनों ने बबलू व उसके परिजनों के ऊपर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हालात को संभालने के लिए बबलू के पिता रमजान ने उन्हें अलग कर दिया था, ताकि घर में कोई विवाद न हो। पिता रमजान के मुताबिक सोमवार की दोपहर घर के अंदर बबलू के चीखने की आवाज आई। लोग घर में पहुंचे तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। आनन-फानन में उसे न्यू पीएचसी लाए, जहां से बेंवा सीएचसी लाया गया। वहां भी स्थिति बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद बबलू की मौत हो गई। बबलू के भाई ने जहर खिलाने का आरोप पत्नी शकीला पर लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर राधेश्याम राय ने बताया कि मृतक बबलू के भाई ने तहरीर देकर भाभी पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed