फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   5.5 kiwintal forein supari found

साढ़े पांच क्विंटल विदेशी सुपारी बरामद

Thu, 17 Jan 2019 10:50 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 17 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
5.5 kiwintal forein supari found
एसएसबी की 50वीं वाहिनी के जवानों ने चेकिंग के दौरान दो स्थानों से पांच महिलाओं को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
परसा। एसएसबी की 50वीं वाहिनी के जवानों ने चेकिंग के दौरान दो स्थानों से पांच महिलाओं को पकड़ा। उनके पास से साढ़े पांच क्विंटल विदेशी सुपारी को बरामद हुई। बीओपी के प्रभारी निरीक्षक बजरंग लाल वर्मा बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पिलर संख्या 567 के पास कुछ अवैध सामान भारत की सीमा में आने वाला है। इसके बाद टीम ने क्षेत्र में गश्त और तेज कर दी। इसी बीच नेपाल की तरफ से आ रही तीन महिलाओं को रोका गया तो वह नेपाल की तरफ भागने लगी। जब उन्हें पकड़ कर उनके सामान की तलाशी ली गई, तो तीनों के पास कुल 281 किलो विदेशी सुपारी बरामद हुआ। पकड़ी गई महिलाओं ने अपना नाम चन्दा गुप्ता , शोभा व प्रमिला बताया। तीनों बढ़नी मोहल्ले की रहने वाली हैं। वहीं एक अन्य सूचना के आधार पर पिलर संख्या 678 कल्लनडिहवा के पास जवानों ने नेपाल से आ रही दो महिलाओं को पकड़ा और उनके पास से 252 किलो विदेशी सुपारी बरामद हुई। पकड़ी गई महिलाओं ने अपने नाम शीला देवी निवासी ग्राम नाहरीहवा जनपद बलरामपुर व जाकरुन निवासी बढ़नी बताया। एसएसबी ने बरामद सामान व पकड़ी गईं महिलाओं को कस्टम को सौंप दिया। इस दौरान एसएसबी के हेमराज ठाकुर, दिनेश यादव, सविता कुमारी, शिल्पा कुमारी, धर्मेंद्र, मलिक, संजय कुमार, धर्मेंद्र सिंह, पवन कुमार, सुरेन्द्र कुमार, गिरिजेश कुमार यादव, अनिल माणे आदि जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed