फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश

रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश

Sun, 09 Sep 2018 11:23 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 09 Sep 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश
death
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के छतहरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर महिला का शनिवार रात शव क्षत विक्षत हाल में मिला। शव के कई टुकड़ों में बंटा होने के कारण पुलिस को इसे एकत्र करने में काफी मशक्कत उठानी पड़ी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काफी कोशिश के बाद भी शव को शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। कुछ लोग ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की बात कह रहे हैं, वहीं कुछ लोग शव की स्थिति देख हत्या कर शव ट्रैक पर रखकर आत्महत्या में बदलने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन


गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के 800 मीटर पहले छतहरा गांव के पास रात करीब साढ़े आठ बजे लोगों ने महिला का शव क्षत-विक्षत हाल में कई टुकड़ों में बंटा मिला। लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि यह घटना गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस से महिला कटी होगी। सूचना पर शोहरतगढ़ एसओ रणधीर कुमार मिश्र मय फोर्स मौके पर पहुंचे। रात 12 बजे तक शव के टुकड़ों को पुलिस ने एकत्र किया। महिला की उम्र तकरीबन 35 वर्ष बताई जा रही है। महिला ने लाल रंग का सूट पहना हुआ था। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की गई, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। एसओ रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के गांव के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। ग्राम प्रधानों से महिला के बारे में पुलिस टीम बताकर जानकारी ले रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed