{"_id":"5b42447b4f1c1b00278b52e9","slug":"131531069563-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर टेंपो चालक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आकर टेंपो चालक की मौत
siddharthnagar
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Death Facts
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसा। गोरखपुर- गोंडा रेलखंड पर परसा स्टेशन के आउटर के पास एक टेंपो चालक उतरते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक आनंदनगर से गांव आ रहा था।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बोहली गांव निवासी राजकुमार (25) पुत्र रामदेव चौधरी टेंपो चलाकर जीवन यापन करता था। जानकारी के अनुसार, शनिवार को वह टेंपो के स्टेयरिंग का सामान लेने आनंदनगर गया था। शनिवार रात में वह नकहा जंगल-डालीगंज सवारी गाड़ी संख्या 55049 से घर लौट रहा था। परसा स्टेशन से 2. 40 बजे पर जब ट्रेन महादेव बुजुर्ग के लिए रवाना हुई तब राजकुमार ट्रेन की रफ्तार कम होता देख उतरौला ढ़ाले पर उतरने लगा और ट्रेन की चपेट में आ गया। रविवार सुबह जब आसपास के खेतों में लोग रोपाई करने आए तो लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ढ़ेबरुआ पुलिस और आरपीएफ के जवान घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक के पास आनंदनगर से परसा तक का टिकट भी मिला। एसओ ढ़ेबरुआ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फोन कर पत्नी से कहा था, घर आ रहा हूं
टेपों चालक राजकुमार के परिजनों के अनुसार, मृतक ने अपनी पत्नी नंदिनी को शनिवार रात लगभग साढ़े दस बजे फोन किया था और रात मेें घर आने की बात भी कही थी। लेकिन उसे कहां पता था कि यह उसकी आखिरी बातचीत है। मृतक के पास एक वर्ष की एक लड़की है और वह भी पैर से सही नहीं चल पाती। परिजनों के अनुसार मृतक से बड़ी दो बहनें हैं और दोनों विवाहित हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।