फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ताला तोड़कर डेढ़ लाख चुराए

ताला तोड़कर डेढ़ लाख चुराए

Wed, 22 Nov 2017 10:52 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
ताला तोड़कर डेढ़ लाख चुराए
डेमो - फोटो : demo pic

विज्ञापन
इटवा (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के सकतपुर व मूसा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दो घर व दो गुमटी का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण सहित डेढ़ लाख रुपये अधिक का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को बुधवार सुबह हुई तो पुलिस को तहरीर दे दी है।

मूसा गांव निवासी शिवकरन मंगलवार की रात खाना खाकर कमरे में सोए हुए थे। देर रात घर में घुसे चोरों ने ताला तोड़कर बक्से में रखे नकदी व आभूषण सहित अन्य सामान उठा ले गए। सुबह उठे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। कमरे में बक्से का सामान बिखरा हुआ था। शिवकरन के मुताबिक बक्से में रखा कान का झुमका, एक जोड़ी पायल, मंगल सूत्र सहित 70 हजार का सामान गायब था। इसी गांव के मिठाई गुप्ता के यहां भी चोरों ने धावा बोला, मगर वहां से केवल मोबाइल ही चुरा पाए। आहट सुन लोग जग गए जिससे चोर फरार हो गए। गांव के ही चंदू यादव के यहां छत के रास्ते घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे पांच हजार की नकदी, चार जोड़ी पायल, दो सोने की अंगूठी व सोने का दो झाला सहित 60 हजार का सामान उठा ले गए। पास के गांव सकतपुर में मुख्य सड़क पर स्थित कल्लू मौर्या के गुमटी का ताला तोड़कर नकदी सहित 20 हजार रुपये का सामान चुरा लिए। उन्हीं के बगल बहेतू की गुमटी का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये नकदी व अन्य सामान उठा ले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयदीप दुबे का कहना है कि चोरी के संबंध में कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed