फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नेपाल में मुठभेड़ में एक अपराधी व दो जवान घायल

नेपाल में मुठभेड़ में एक अपराधी व दो जवान घायल

Thu, 07 Mar 2019 10:26 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Thu, 07 Mar 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में मुठभेड़ में एक अपराधी व दो जवान घायल
beat
कपिलवस्तु। भारत-नेपाल सीमा से सटे कपिलवस्तु नेपाल में पुलिस कार्यालय सुंदरी डाड़ा शिवराज नगरपालिका के पास नेपाल पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। साथ ही नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के विप्लव समूह के कार्यकर्ता भी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़ की बात सामने आई है। इसमें एक अपराधी और दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात कही जा ही है। घटना गुरुवार की सुबह की है। लेकिन सर्च अभियान देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

जिला कपिलवस्तु पुलिस प्रवक्ता रवि रावल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शिवराज नगरपालिका वार्ड नंबर नौ अंचलपुर निवासी दुर्गा बहादुर (40) को पुलिस गिरफ्तार करना चाही। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। इस पर जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान उसके बाएं पैर में गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस के दो जवान अमरबली और पुतली चौधरी भी घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए बुटवल ले जाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने छापेमारी अभियान शुरू कर दी जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया। लेकिन समझाने के बाद ग्रामीण शांत हो गए। छापेमारी के दौरान एक चाइनीज पिस्टल, एक मैगजीन, तीन रांउड गोली, एसएमजी पिस्टल, दो अदद मैगजीन, 60 राउंड गोली, 5.56 कैलीभर 131 मैगजीन बरामद किया गया है। साथ ही मार्क्सवाद, लेनिनवाद जिंदाबाद के बैनर भी मिले है। इस दौरान विप्लव समूह के कार्यकर्ताओं ने कई जगह पर टॉवरों को भी ध्वस्त कर दिया। इसकी वजह से संचार व्यवस्था क्षेत्र में ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed