फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मदरसे से लौट रहे बच्चे को ट्रक ने कुचला, मौत

मदरसे से लौट रहे बच्चे को ट्रक ने कुचला, मौत

Mon, 25 Feb 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
मदरसे से लौट रहे बच्चे को ट्रक ने कुचला, मौत
मदरसे से लौट रहा बच्चा ट्रक से कुचला, मौत
विज्ञापन

मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर बाजार में हुआ हादसा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की छानबीन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। मोहाना थाना क्षेत्र के लुंबिनी रोड पर स्थित सहिजनवा-बर्डपुर स्थित मदरसे से लौट रहे 10 वर्षीय बच्चा ट्रक की चपेट में आ गया। बालक की मौके ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नेपाल के बरसौली गांव निवासी मोहम्मद (10) पुत्र जमाल अख्तर अपने मामा के यहां मोहाना थाना क्षेत्र के सहिजनवा गांव में तीन दिन पूर्व आया था। बताया जा रहा है कि सोमवार गांव में स्थित मदरसे में शौकिया पढ़ने के लिए चला गया था। इस बीच सड़क को पार करते समय मोहम्मद ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद किसी ने मामले की जानकारी मोहाना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ अंजनी कुमार राय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गए। एसओ अंजनी कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मोहम्मद के रिश्तेदार की तहरीर पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



सड़क हादसे में बालक सहित पांच जख्मी
घायलों का जिला अस्पताल मेें चल रहा इलाज
चिल्हिया और कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में बालक सहित पांच लोग जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के धनगढ़िया गांव निवासी उसकर (25) अपनी भाभी विंध्यवासिनी (30) पत्नी जगदीश व भतीजे मधुसूदन (6) को लेकर बाइक से कहीं रिश्तेदारी में जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चिल्हिया थाना क्षेत्र के कपिया रावत गांव के पास पहुंचे थे कि सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि टक्कर लग जाने से कपिया रावत गांव निवासी अहमद अली (45) भी जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से चार को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उपचार के बाद स्थिति मेें सुधार हो रहा है। एक अन्य घटना में कपिलवस्तु प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के चैनपुर चौराहे के पास से एक बुजुर्ग साइकिल से जा रहे थे, तभी टूरिस्ट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में चैनपुर गांव निवासी अशर्फी (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बर्डपुर पीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है।




फोटो-

अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, चालक जख्मी
चिल्हिया। थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-नौगढ़ मार्ग पर स्थित गौहनिया मोड़ के पास सोमवार की सुबह अचानक नील गाय सामने आने से गेहूं से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शोहरतगढ़ सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। शोहरतगढ़ की तरफ से आ रहा ट्रक गौहनिया की तरफ बढ़ रहा था कि अचानक सामने से नील गाय आ गई। नील गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक अशोक कुमार (35) जख्मी हो गया। वह गोरखपुर का निवासी बताया जा रहा है। आसपास के लोगों ने उसे शोहरतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक हालत में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed