फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   KIDNEPED TEEN AGER FOUND DEATH

अपह्त किशोरी की छह दिन बाद मिली लाश

Sat, 08 Dec 2018 11:29 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sat, 08 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
KIDNEPED TEEN AGER FOUND DEATH
death
परसा (सिद्धार्थनगर)। दो दिसंबर की रात संदिग्ध हाल में घर से लापता हुई किशोरी की छह दिन बाद गांव के पास पुआल में क्षत-विक्षत लाश मिली। लाश को देखने से प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या करने के बाद चेहरे को खराब करने की कोशिश की गई है। मामला ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खजुरिया शर्की गांव का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी की मौत को लेकर लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। वहीं, मृतका के घरवालों ने गांव के दो भाइयों समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के खजुरिया शर्की में शनिवार की सुबह गांव के ही एक व्यक्ति ने एक क्षत-विक्षत लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ढेबरुआ एसओ के नेतृत्व में पुलिस फोर्स व ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव की पहचान गांव के ही साजिद अली की 17 वर्षीय पुत्री अफसर जहां के रूप में की। साजिद अली ने सीओ सुनील कुमार सिंह को बताया कि बेटी दो दिसंबर की रात नौ बजे से लापता थी। अगले दिन थाने पर अपहरण की तहरीर भी दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों के परिजन को बुलाकर लड़की वापस सौंपने की बात कही थी, लेकिन शनिवार सुबह उसकी लाश मिली।
विज्ञापन


साजिद अली ने ढेबरुआ थाने पर गांव के ही जमीरुल्लाह व मो. कासिम उर्फ गामा, अरमान निवासी जिगिना परसा थाना इटवा व यार मोहम्मद निवासी भोजवारी ग्रांट थाना ढेबरुआ के खिलाफ बेटी को बहला-फुसला कर भगाने व जान से मारने की तहरीर दी है। प्रभारी थाना निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शव के पोस्टमार्टम के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पहले से ही चारों आरोपियों पर अपहरण का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या कर फेंकी गई है लाश
अफसर जहां (17) का शव पुआल से ढका था, जिसे जानवरों ने खींच कर निकाल दिया था। लाश की स्थिति देखने से प्रतीत हो रहा था कि हत्या चार-पांच दिन पहले की गई है। लाश के पास एक दस रुपये का नोट और एक कागज मिला है, जिसमें तीन मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिस खेत के पास लाश मिली है, उस खेत की जुताई दो दिन पहले हुई थी। फिर लाश के बारे में किसी को पता क्यों नहीं चला। कहीं और हत्या कर यह लाश फेंकी गई है।



बोला था निकाह करा देंगे, फिर भी बेटी को मार डाला
अफसर जहां की लाश मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया है। पिता साजिद अली ने बताया कि पड़ोसी जमीरुल्लाह मेरी पुत्री को बहला-फुसला कर दो दिसंबर रात लगभग नौ बजे भगा ले गया। मैंने उसके परिवार से कह भी दिया था कि बेटी को वापस ले आए तो मैं राजी खुशी दोनों का निकाह करवा दूंगा। लेकिन मुझे नहीं पता था कि ये लोग मेरी बेटी को मार डालेंगे। इस मामले में पुलिसिया लापरवाही की बात भी सामने आ रही है। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस बेटी को ढूंढ लेती तो जान नहीं जाती। अपहरण दो दिसंबर को हुआ, अगले दिन तहरीर भी दी गई। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed