फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो युवक जख्मी

बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो युवक जख्मी

Tue, 13 Feb 2018 11:01 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 13 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो युवक जख्मी
सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के महुलानी गांव के पास सोमवार देर रात एक बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में दो युवक जख्मी हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


छितरापार गांव निवासी शिवम (17) पुत्र अश्वनी का जनेऊ होने वाला है। बताया जा रहा है कि वह अपने मित्र रामकुमार पांडेय (20) निवासी चुरिहारी के साथ निमंत्रण कार्ड देने के लिए बाइक से बांसी किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। देर रात घर लौटते समय अभी वे महुलानी गांव के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे मेें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए राजकुमार को डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं, शिवम का जिला अस्पताल में उपचार हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक स्थिति में सुधार हो रहा है। लोगों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed