{"_id":"5a28289d4f1c1baf678c014f","slug":"11512581277-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में किशोरी झुलसी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में किशोरी झुलसी, मौत
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
girl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। इटवा थाना क्षेत्र रमवापुर सीर गांव में मंगलवार की शाम एक किशोरी संदिग्ध हालत में झुलस गई। परिजन उसे बेंवा सीएचसी ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी के झुलसने की वजह पता नहीं चल सकी है।
क्षेत्र के रमवापुर सीर गांव निवासी कमरूद्दीन की बेटी नसीमा खातून (16) मंगलवार की शाम संदिग्ध हालत में झुलस गई। इसकी जानकारी होने पर बगल के दूसरे घर में गए परिवार के सभी सदस्य दौड़कर अपने घर पहुंच गए, जिसके बाद गंभीर रूप से जली नसीमा को आनन-फानन में इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद परिजन बस्ती ले जाते समय स्थिति बिगड़ता देख उसे बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी डाक्टर ने डुमरियागंज पुलिस को दी। इसके बाद अस्पताल में इंस्पेक्टर आरबी सिंह दो सिपाहियों के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवा दिया। इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर आरबी सिंह ने बताया कि किशोरी के जलकर मरने की खबर डॉक्टर द्वारा मिली थी। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन