फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दिल्ली जा रहे नेपाली युवक व युवती पकड़े गए

दिल्ली जा रहे नेपाली युवक व युवती पकड़े गए

Fri, 28 Sep 2018 10:44 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 28 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली जा रहे नेपाली युवक व युवती पकड़े गए
ककरहवा (सिद्धार्थनगर)। गुरुवार देर शाम नेपाल सीमा के ककरहवा बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी ने नेपाल से शादी का झांसा देकर दिल्ली ले जाई जा रही एक नेपाली युवती तथा नेपाली युवक को पकड़ा है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नेपाल के रूपन्देही जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के गेदहवा गांव निवासी एक युवक गांव की एक युवती प्रेम संबंध है। महिला शादी हुई है। शुक्रवार को युवक महिला को दिल्ली ले जाने के उद्देश्य से ककरहवा बॉर्डर के रास्ते जा रहा था। एसएसबी इंस्पेक्टर कपिल देव ने बताया कि देर शाम एक युवक तथा युवती संदिग्ध रूप से बॉर्डर पर करने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा में तैनात जवानों की नजर उन पर पड़ी और दोनों को रोक लिया। कैंप में महिला कांस्टेबल ना होने के कारण पास की रहने वाली एक महिला यशोदा देवी के सामने उक्त महिला से पूछताछ करने पर मामला संदिग्ध लगा। युवक से पूछने पर उसने बताया कि उसका एक भाई दिल्ली में ही रहता है। हम महिला को दिल्ली ले जा रहे हैं। कड़ी पूछताछ में उसने अपनी गलती को कबूल की। एसएसबी के द्वारा पकड़े गए युवक और युवती को देर शाम नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। टीम में एसएसबी के मुख्य आरक्षी राजू अरकाडे, सामान्य आरक्षी सर्वजीत यादव, चंद प्रकाश, ककरहवा चौकी प्रभारी रामप्रकाश चन्द, कांस्टेबल राजू वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed