फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दो दिन से लापता युवती की मिली नाले में लाश

दो दिन से लापता युवती की मिली नाले में लाश

Wed, 15 May 2019 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 May 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
दो दिन से लापता युवती की मिली नाले में लाश
हाईवे पर मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
कपिलवस्तु। घर से लापता युवती की लाश गांव के बगल नाले में मिली है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। घटना भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले के गैड़ाहवा गाऊ पालिका वार्ड नंबर एक की बताई जा रही है।
विज्ञापन

युवती के पिता मोहम्मद इजहार के अनुसार 19 वर्षीय बेटी शबनम निशा सोमवार शाम खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई। बाद में पता चला कि वह अपने कमरे में नहीं है। परिजनों और लोगों से काफी पूछताछ की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। जबकि उसकी एक सप्ताह बाद शादी होनी थी। इस बीच बुधवार सुबह गांव के बगल सूखे नाले में शबनम की लाश मिली। सूचना पर रूपनदेही के एसपी ह्रदय थापा ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शबनम के मुंह पर चोट के निशान थे। ऐसे में कहीं न कहीं हत्या कर लाश फेंकी गई है। फिलहाल पुलिस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कपिलवस्तु कोतवाली पुलिस से भी मांगा सहयोग
घटना में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस कपिलवस्तु कोतवाली पुलिस का भी सहयोग रूपनदेही पुलिस ने मांगा है। इस मामले में चाकरचौड़ा नेपाल में कुछ अधिकारियों ने फोटो दिखाकर लोगों से पूछताछ भी की है। लेकिन अब तक कोई महत्वपूर्ण कड़ी नेपाल पुलिस के हाथ नहीं लगी है। पुलिस अब हिरासत में लिए गए युवक के सहारे पर टिक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed