फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   चार घरों से सात लाख से अधिक की चोरी

चार घरों से सात लाख से अधिक की चोरी

Mon, 29 Apr 2019 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
चार घरों से सात लाख से अधिक की चोरी
फोटो- 58, 59
विज्ञापन

एक ही रात चार घरों से जेवरात व नकदी चोरी
इटवा थाना क्षेत्र लोहटा गांव की घटना, सात लाख रुपये के सामान गायब
केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। थाना क्षेत्र के लोहटा गांव में रविवार की रात चोरों ने एक-एक करके चार घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात में आभूषण और नकदी सहित सात लाख रुपये से अधिक के सामान चोरी हुए हैं। घटना की जानकारी गृहस्वामियों ने पुलिस को दी। सूचना पर एसओ ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
क्षेत्र के लोहटा गांव निवासी जयनारायण मिश्रा की लड़की की शादी दो मई को है और आत्माराम मिश्रा के लड़की की विदाई की तिथि निर्धारित है। इसे लेकर दोनों परिवारों ने काफी तैयारी कर रखी थी। रविवार की रात 10 बजे यह लोग और विकास मिश्रा व सुनील मिश्रा का परिवार खाना खाने के बाद सो गया था। देर रात चोर घर में घुसकर आभूषण व नकदी ले उड़े। सोमवार की भोर में तीन बजे विकास मिश्रा की आंख खुली तो वह कमरे से निकलकर घर के आंगन में आ गए, तो देखा कि घर के कमरों का दरवाजा खुला हुआ है और कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था। विकास मिश्रा ने बताया कि परिवार से जानकारी करने पर 69 हजार की नकदी व छह लाख रुपये के चांदी व सोने के जेवर गायब थे। यही हाल आत्माराम मिश्रा के यहां हुआ। आत्माराम घर पर नहीं थे। पत्नी गुड़िया घर में थीं। सोमवार सुबह देखा तो बगल के कमरे में सबसे नीचे लगभग 1 लाख 25 हजार के जेवर व 12 हजार रुपये नकदी रखी अटैची गायब थी। पचास मीटर दूर पेड़ के नीचे सारा सामान बिखरा मिला। गांव के जयनारायण मिश्रा के यहां जेवर व नकदी रखे कमरे में घर के सदस्यों व बाहर से आए मेहमानों के सोये होने से चोरों की पहुंच उस कमरे तक नहीं हो पाई। मात्र एक कमरे में रखे कुछ चांदी व सोने के जेवर ले जाने में चोर सफल रहे।
विज्ञापन

वहीं, गांव से सटे सुनील मिश्रा के नवनिर्मित मकान से किचन के कमरे की कुंडी काटकर मात्र छह सौ रुपये ले गए। थानाध्यक्ष इटवा अवध नारायण यादव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही चोरी का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed