{"_id":"6af5fc0a28d2a665bb03fb92","slug":"crime-branch-takes-two-medicine-sellers-from-itwa-to-mumbai-in-connection-with-a-drug-related-case-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168051-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नशीली दवाओं के कारोबार में इटवा के दो दवा विक्रेताओं को मुंबई ले गई क्राइम ब्रांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नशीली दवाओं के कारोबार में इटवा के दो दवा विक्रेताओं को मुंबई ले गई क्राइम ब्रांच
विज्ञापन
मुंबई पुलिस की पांच सदस्यीय टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दुकानों और मकानों में की तलाशी
इटवा। नशीली दवाओं के अवैध कारोबार की जांच के सिलसिले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम बृहस्पतिवार को इटवा कस्बे के दो दवा विक्रेताओं को अपने साथ ले गई। दोनों पर मुंबई में नशीली दवाओं की आपूर्ति करने वाले कारोबारियों से जुड़े होने का संदेह है। महाराष्ट्र के सिटी थाने से सहायक निरीक्षक प्रवीण कुमार तगाड़े के नेतृत्व में पहुंची पांच सदस्यीय टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, मुंबई के सिटी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क), 22(क) और 29 के तहत दर्ज मुकदमे की जांच में दोनों दवा विक्रेताओं के नाम सामने आए थे। जांच में एक विक्रेता के खाते में करीब 25 लाख और दूसरे के खाते में लगभग तीन लाख रुपये के ऑनलाइन भुगतान का ब्योरा मिला है।
मुंबई से आई टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ संबंधित दुकानों और मकानों की तलाशी ली, लेकिन प्रतिबंधित दवाएं बरामद नहीं हुईं। टीम लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी साथ लाई थी। इन दस्तावेजों के आधार पर मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
चर्चा है कि कथित कारोबारी प्रतिबंधित दवाओं को चावल की बोरियों में छिपाकर भेजते थे और लेनदेन नकद में करते थे, ताकि ऑनलाइन भुगतान का ब्योरा सामने न आए। हालांकि, इस तरीके और अन्य कारोबारियों की संलिप्तता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
इस संबंध में एसएचओ इटवा अनिल कुमार दुबे ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम आई थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से दो लोगों को अपने साथ ले गई है।